{"_id":"6a4bd87a236d7338c8089457","slug":"farrukhabad-dcm-driver-murdered-and-body-dumped-in-a-katri-pit-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: डीसीएम चालक को मौत के घाट उतार कटरी के गड्ढे में फेंका शव, कॉल डिटेल से खुल सकेगा हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: डीसीएम चालक को मौत के घाट उतार कटरी के गड्ढे में फेंका शव, कॉल डिटेल से खुल सकेगा हत्या का राज
Mon, 06 Jul 2026 10:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:01 PM IST
सार
Farrukhabad News: मामले में पुलिस की नजरें कस्बे के ही कुछ लोगों पर टिकी हैं। चालक शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
कमालगंज कस्बा के तपस्वी बाग के निकट खड़ी डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल को जाने वाले मार्ग के किनारे कटरी के गड्ढे में डीसीएम चालक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। रस्सी से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की छानबीन में शक की सुई कस्बा के ही कुछ लोगों पर घूम रही है। पुलिस उन्हें उठाकर जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
थाना क्षेत्र के महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल को जाने वाले रास्ते पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्रामीण जानवरों को चराने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नचकैया ब्रह्मदेव आश्रम से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे गड्ढे में औंधे मुंह पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव के ऊपर बोरे पड़े थे। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। युवक के चेहरे व आंख पर चोट के निशान मिले और खून से सना था। गला कसे जाने के निशान थे।

शव को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे उसके हाथ और पैरों को बांधा गया हो। तलाशी के दौरान युवक के लोअर से मोबाइल, पेट्रोल की पर्ची व बीस रुपये मिले। युवक के बाएं हाथ में अंग्रेजी में मॉम-डैड के साथ दिल व दाहिने हाथ पर हिंदी में मां गुदा था। जबकि सीने पर अंग्रेजी में सोनेलाल-अर्चना गुदा पाया गया।
पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से परिजन से संपर्क किया। रात करीब आठ बजे थाने पहुंचे शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के कुरैना निवासी सुरेश सिंह यादव ने शव की पहचान पुत्र सोनेलाल (30) के रूप में की। वह पांच भाई प्रदीप, नन्हेलाल, पुष्पेंद्र व पुरुषोत्तम में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। पिता ने बताया कि सोनेलाल डीसीएम चलाता था। वह कोलकाता से माल लादकर घर आया था।
शनिवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह दिल्ली से माल लादकर चला था। सोमवार को डीसीएम मालिक व परिजन ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठा। मालिक ने डीसीएम की लोकेशन देखी और परिजन को बताई। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगी है।
कॉल डिटेल से खुल सकेगा चालक की हत्या का राज
सोनेलाल की डीसीएम कस्बा के तपस्वी बाग मंदिर के निकट सड़क किनारे खड़ी मिली। डीसीएम में सामान लदा है तथा पीले रंग का तिरपाल पड़ा है। पुलिस चालक के पास मिले मोबाइल को अहम मान रही है। चालक की हत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुल सकता है। युवक किससे मिलने आया और कहां गया। इन सब महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस जांच में लगी है। उसने जिसे अंतिम काॅल की थी पुलिस उसे तलाश रही है।