पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sugar mill supervisor dies in accident

Gonda News: हादसे में चीनी मिल के सुपरवाइजर की मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill supervisor dies in accident
संतोष सिंह। फाइल फोटो 
डुमरियाडीह। वजीरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर चंदापुर डाकखाना मोड़ के पास रविवार देर शाम एक बाइक सवार के अचानक मुड़ने से पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में पीछे वाली बाइक पर सवार बजाज शुगर मिल के सुपरवाइजर संतोष सिंह (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संतोष सिंह वजीरगंज क्षेत्र स्थित बजाज शुगर मिल में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम ड्यूटी के बाद वह बाइक से अपने गांव अनुभुला लौट रहे थे। इसी दौरान चंदापुर डाकखाना मोड़ के पास आगे चल रहा एक बाइक सवार अचानक मुड़ गया। इससे संतोष की बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई रिंकू सिंह ने बताया कि संतोष चार भाइयों में बड़े थे। परिवार में मां शोभा देवी, पत्नी सरिता, बेटे वैभव सिंह व अनुभव सिंह हैं। वैभव बीएससी एग्रीकल्चर तथा अनुभव इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। संतोष की मौत से मां, पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय संतोष हेलमेट नहीं पहने थे। इस वजह से सिर में गंभीर चोट से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जीवन बचाने के लिए पहनें हेलमेट
रिटायर्ड एसीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर का कहना है कि दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का बड़ा कारण सिर में गंभीर चोट लगना होता है। हेलमेट पहनने से सिर और मस्तिष्क को काफी हद तक सुरक्षा मिलती है और हादसे में जान बचने की संभावना रहती है। दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले को आईएसआई मानक का हेलमेट पहनना चाहिए। तेज गति, अचानक ओवरटेक और बिना संकेत दिए वाहन मोड़ने से बचें। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed