गोंडा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने कहा कि दो जुलाई को जमालखानी कंपोजिट विद्यालय परिसर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। घटना के बाद विभाग ने बिना किसी जांच के अवर अभियंता सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया, यह कार्रवाई पूरी तरह एकतरफा है। संबंधित हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी तथा कार्यदायी संस्था भी नामित की जा चुकी थी। हालांकि स्थानीय स्तर पर विरोध के कारण लाइन को स्थानांतरित नहीं किया जा सका। इसी दौरान तार टूटने की घटना हुई। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंदन प्रजापति, सचिव अमोद कुमार, अजय गुप्ता, शैलेष कुमार, संदीप यादव, अनिल मानस, ज्ञानेंद्र चौहान, विनोद कुमार गौतम, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।