फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police sent the accused in the rape of a teenage girl to jail.

Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 17 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police sent the accused in the rape of a teenage girl to jail.
बकेवर। दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे किशोरी गांव की दो छोटी बच्चियों के साथ घर के पास खेतों में नाले के किनारे शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने दिव्यांग किशोरी को अकेला देखकर उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पास में क्रिकेट खेल रहे युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने आरोपी सचिन यादव को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे गांव ले जाकर एक पेड़ से बांधकर पिटाई की और सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर छेड़खानी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बयानों में किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही है। इसके आधार पर धाराओं में परिवर्तित कर लिया गया। आरोपी सचिन यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed