{"_id":"6a5a793a10d97cb43f0a5767","slug":"drip-irrigation-reduces-water-consumption-and-increases-production-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-185279-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ड्रिप सिंचाई से पानी का दोहन कम, उत्पादन होगा ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ड्रिप सिंचाई से पानी का दोहन कम, उत्पादन होगा ज्यादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। परंपरागत विधि की जगह गन्ना, आलू व अन्य फसलों की सिंचाई आधुनिक तकनीक से करने पर जोर है। ड्रिप सिंचाई प्रणाली से गन्ने की पैदावार बढ़ने के साथ पानी, बिजली और खेती की लागत में कमी आएगी।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को माइक्रो इरिगेशन सिस्टम पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इस तकनीक से 30 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत होने का दावा किया गया है।
बिजनौर ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश गन्ना बाउल क्षेत्र है। जिले में करीब 2.65 लाख हेक्टेयर में गन्ना फसल है। जिले में गन्ना खेती को अधिक लाभकारी और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उद्यान व गन्ना विकास विभाग ड्रिप सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन) योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को अनुदान पर ड्रिप सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का उद्देश्य खेती में पानी के दोहन को कम करना, उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। ड्रिप लाइन बिछने के बाद खेत में नालियां बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।