पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies after getting electrocuted at the gate

Ambedkar Nagar News: गेट में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting electrocuted at the gate
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। बेवाना क्षेत्र में सोमवार शाम घर के लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रेखा राजभर (42) के पति उदय राज का पूर्व में निधन हो चुका है। सोमवार शाम करीब चार बजे अपने घर का लोहे का गेट बंद करने गई थीं। इसी दौरान गेट के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर संपर्क में आ गया था, जिससे पूरे गेट में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही रेखा ने गेट को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवाना लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेखा राजभर के पति उदय राज का पहले ही निधन हो चुका है। वह करीब एक बीघा खेती और मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। उनके दो बेटे अर्जुन (17) और प्रदीप (15) हैं। मां की अचानक मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed