पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power was out for three hours due to a jumper cut

Ambedkar Nagar News: जंपर कटने से तीन घंटे गुल रही बिजली

Mon, 06 Jul 2026 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Power was out for three hours due to a jumper cut
सुलेमपुर फीडर क्षेत्र में बिजली के तार के ऊपर लटकी पेड़ की टहनियां काटते बिजलीकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की लगातार कटौती ने आमजनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार को मरैला बिजली घर से संचालित शहजादपुर कस्बे की बिजली तीन घंटे गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीआईपी बिजली घर और मुबारकपुर उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में भी दिनभर बिजली कटौती जारी रही।
विज्ञापन

अकबरपुर के मालीपुर मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास सुबह नौ बजे जंपर कटने से शहजादपुर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन 10 बजे फिर से बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी फाॅल्ट खोजने में जुट गए और करीब एक घंटे बाद संघतिया के निकट जंपर कटने की जानकारी मिली। खराबी को ठीक करने में फिर से समय लगा जिससे करीब तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वीआईपी बिजली घर से संचालित पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट और रगड़गंज जैसे इलाकों में भी दिनभर बिजली कटौती जारी रही। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के कामकाज प्रभावित हुए और नगरवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुलेमपुर संवाद के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के सुलेमपुर फीडर से अजमेरीबादशाहपुर, सुलेमपुर, एकडल्ला, चौके का पुरा, हुसैनपुर गिरंट, साबुकपुर, जल्लपुर, महमदपुर सहित 12 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह आठ बजे रोस्टिंग के अनुसार बिजली मिलने के बाद वह कट गई। दोपहर डेढ़ बजे सप्लाई आने की उम्मीद थी, लेकिन जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ की टहनियों की कटाई के कार्य के चलते शाम साढ़े छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने टहनियों की कटाई कराने की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी। जेई संजय यादव ने बताया कि तारों के ऊपर लटकी पेड़ की टहनियों को कटवाया जा रहा है, जिसके चलते विद्युत सप्लाई बंद की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पूर्व में सूचना दी गई थी। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली घरों पर ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या है। उपभोक्ता घरों में जरूरी उपकरण ही चलाएं, शेष बंद रखें ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed