{"_id":"6a4be88729fb16eca305e365","slug":"sewage-water-flowing-from-taps-in-agra-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घरों में पानी की जगह पहुंच रहा सीवर, खातीपाड़ा-लोहामंडी में एक महीने से समस्या; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घरों में पानी की जगह पहुंच रहा सीवर, खातीपाड़ा-लोहामंडी में एक महीने से समस्या; लोगों में आक्रोश
Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
सार
आगरा के कई क्षेत्रों में नलों में पानी की जगह सीवर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
घरों में आ रहा गंदा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा के भीमनगर के बाद लोहामंडी और खातीपाड़ा के लोग भी नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में हैं। खातीपाड़ा, नया बांस, पुनियापाड़ा, जोशियान, लोहामंडी बाजार और इसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी की जगह नल की टोंटी से सीवर निकल रहा है। एक महीने से सुबह-शाम पानी की जगह गंदा और बदबूदार सीवर पहुंच रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा है। क्षेत्रीय पार्षद हेमंत प्रजापति ने जलकल विभाग से तत्काल पानी की टूटी लाइनों की मरम्मत कर गंदे पानी की आपूर्ति रोकने की मांग की है।
वार्ड 85 खातीपाड़ा के मोहल्लों में सीवरयुक्त गंदे, काले, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। सुबह नहाने के लिए लोगों के नल खोलते ही बदबूदार सीवरयुक्त पानी पहुंचने लगता है। एक महीने से यह समस्या बरकरार है। लगातार शिकायतों के बाद भी जलकल विभाग इसका समाधान नहीं खोज सका है।
क्षेत्रीय निवासी अंशु ने बताया कि एक महीने से परेशान हैं। जलापूर्ति के समय एक घंटे तक सीवर निकलता है, कुछ देर के लिए ही थोड़ा साफ पानी मिल पा रहा है। किसी नाले या सीवर लाइन के अंदर से पानी की लाइन निकल रही है। पार्षद ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक से इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग तत्काल इसका समाधान निकाले, अन्यथा इंदौर की तरह से दूषित पानी पीने से दुर्घटना हो सकती है।