पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrest brother-in-law duo for committing burglaries in homes

जीजा-साले के कारनामे: महंगे शाैक और गर्लफ्रेंड के गिफ्ट, इसलिए दोनों बने चोर; रेकी के बाद करते थे वारदात

Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
सार

पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को दो आरोपियों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में जीजा-साले हैं। 

विज्ञापन
Police arrest brother-in-law duo for committing burglaries in homes
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए जीजा- साले क्षेत्र में घूमकर रेकी करके बंद घरों के ताले तोड़ चोरी करते थे। दोनों ने 16 जून को राजपुर चुंगी के उखर्रा रोड पर स्कूल संचालक के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.82 लाख रुपये, 90 ग्राम सोना और बाइक बरामद हुई है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र के बड़ा उखर्रा की पुलिया निवासी ममता उपाध्याय ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पति शशिकांत उपाध्याय स्कूल संचालक हैं। 16 जून को पति काम के चलते बाहर गए थे। 17 जून की रात वह घर पर ताला लगाकर पुराने मकान में चली गईं। रात 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ कर 1 लाख रुपये, 20 तोले के करीब सोने के जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता ने पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी दी, जिसमें चोर जाते दिख रहे थे।
विज्ञापन


 

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को दो आरोपियों हरीपर्वत के खटीकपाड़ा क्षेत्र निवासी रजनीकांत उर्फ चंडी और उसके साले विजय निवासी नगला टेकचंद, देवरी रोड को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.82 लाख रुपये, 90 ग्राम सोना और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने स्कूल संचालक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जेवरों को उन्होंने गलवा दिया था। बरामद सोना और नकदी चोरी के हैं। रजनीकांत पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले से 8 मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बड़े होटलों में जाना और महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक है। दोनों अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देते थे। इसके लिए उन्होंने काफी रकम खर्च की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed