पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two boys drowned while bathing in Yamuna in Agra

Agra News: आगरा-इटावा की सीमा पर यमुना में डूबे दो बालक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 06 Jul 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:02 PM IST
सार

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों बालक यमुना में नहाने लगे। इसी दाैरान गहरे पानी में डूब गए। पहले ग्रामीणों ने खुद ही बच्चों को यमुना नदी में तलाश किया। कामयाबी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Two boys drowned while bathing in Yamuna in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

आगरा के चित्राहाट और इटावा के बलरई थाने की सीमा पर खंदिया पुल के पास सोमवार सुबह 10 बजे यमुना नदी में नहाते समय दो बालक डूब गए। जिनमें से एक का शव मिल गया, दूसरे की तलाश की जा रही है। दोनों बालक नदी किनारे मवेशी चराने गए थे। हादसे की जानकारी पर दोनों जिलों का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता बालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन


फकीरे की मड़ैया निवासी मयांश (12) पुत्र शेर सिंह और निखिल (10) पुत्र बृजेश गांव के दूसरे बच्चों के साथ घर से मवेशियों को चराने के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुबह 10 बजे मयांश, निखिल समेत तीन बच्चे यमुना नदी में नहाने लगे। नहाते समय मयांश और निखिल गहरे पानी में डूब गए। जबकि तीसरा निकल कर गांव पहुंच गया। पहले ग्रामीणों ने खुद ही बच्चों को यमुना नदी में तलाश किया, कामयाबी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर बाह के नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, जसवंत नगर की नायब तहसीलदार नेहा सचान, सीओ आयुषी सिंह, बलरई और चित्राहाट थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से डूबे बालकों की तलाश कराई। इनमें से मयांश को बेहोशी की हालत में गोताखोरों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए जसवंत नगर सीएचसी पर भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई है। देर रात गांव के लोग यमुना नदी किनारे जमे हुए थे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed