{"_id":"5bf16ca3bdec22696b23a2bb","slug":"vvs-laxman-written-in-his-autobiography-when-ms-dhoni-drove-team-india-bus-during","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर
Sun, 18 Nov 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जितने गंभीर दिखते हैं, असल जिंदगी में वह इसके ठीक उलट हैं। धोनी आम जिंदगी में बेहद सरल, सहज, चंचल और मजाकिया स्वभाव के हैं। मौका मिलने पर वह मजा करने से बिल्कुल नहीं चूकते। स्थिति के हिसाब से वह जमकर लुत्फ उठाते हैं और खूब इंटरटेन करते हैं। आइए जानते हैं वो लम्हा जब धोनी बन गए थे टीम इंडिया की बस के ड्राइवरः
2 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर 'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा '281 ऐंड बियॉन्ड' में अपने साथी खिलाड़ियों से जुड़े कई रोचक किस्से लिखे हैं। इन्हीं में से एक किस्सा जो लक्ष्मण ने धोनी के बारे में लिखा है। लक्ष्मण ने लिखा, 'मेरे साथ हमेशा रहने वाली यादों में से एक याद तब की है, जब महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की बस चलाई थी। लक्ष्मण ने बताया है कि यह वाकया उनके 100वें टेस्ट मैच के दौरान हुआ, जब धोनी नागपुर में टीम की बस को होटल तक चलाकर ले गए थे।'
3 of 5
ms dhoni
लक्ष्मण ने आगे लिखा, 'मुझे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। टीम का कप्तान बस चलाकर हमें मैदान से वापस ले जा रहा था। अनिल कुंबले के संन्यास के बाद धोनी का बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच था। ऐसा लग रहा था कि वह दुनिया से बेपरवाह थे। वह ऐसे ही थे, चुलबुले और जमीन से जुड़े हुए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने लक्ष्मण के मुताबिक, धोनी ने कभी आनंद और चंचलता को नहीं खोया। उन्होंने बताया, 'मैं कभी भी धोनी जैसे किसी इंसान से नहीं मिला। जब वह टीम में आए तब उनका कमरा हर किसी के लिए खुला रहता। मेरे आखिरी टेस्ट मैच तक वह टीम इंडिया के सफलतम कप्तान बन चुके थे, तब भी वह सोने से पहले दरवाजा बंद नहीं करते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
इस आत्मकथा में लक्ष्मण ने अपने संन्यास से जुड़ी बातों का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब मैंने मीडिया को अपने रिटायर होने के फैसले की जानकारी दी तो सबसे पहला सवाल था- क्या आपने इस बारे में अपने साथी खिलाड़ियों को बताया है? मैंने जवाब दिया- हां। फिर पूछा गया- क्या आपने धोनी से बात की, उन्होंने क्या कहा? मैंने मजाक में कहा- सब जानते हैं कि धोनी तक पहुंचना कितना मुश्किल है।' लक्ष्मण ने बताया कि इसके बाद मीडिया में खबरें आने लगीं कि उन्होंने धोनी के साथ मतभेदों की वजह से रिटायर होने का फैसला लिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।