पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Test Captain Babar Azam speaks on discipline, fitness and performance know details

कप्तान बनते ही बदले बाबर आजम के सुर: अब याद आया अनुशासन और फिटनेस, बोले- इन चीजों पर नहीं होगा कोई समझौता

Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
सार

पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए कप्तान बने बाबर आजम ने कहा है कि उनकी कप्तानी में अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली कप्तानी से मिले अनुभव ने उन्हें अधिक परिपक्व बनाया है और अब उनका फोकस युवा खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए टीम को बेहतर नतीजे दिलाने पर रहेगा।

विज्ञापन
Pakistan Test Captain Babar Azam speaks on discipline, fitness and performance know details
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी एक बार फिर मिलने के बाद बाबर आजम के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। दूसरी बार टेस्ट कप्तान बने बाबर आजम अब अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कप्तानी संभालते ही बाबर ने साफ कर दिया कि इन तीन चीजों पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खराब नतीजों के बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज कीं, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

'डिसिप्लिन, फिटनेस और प्रदर्शन' पर रहेगा पूरा फोकस
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट को दिए इंटरव्यू में बाबर आजम ने कहा कि उनकी कप्तानी की प्राथमिकता तीन चीजें होंगी, अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन। उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा फोकस तीन चीजों पर है अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन। कप्तान के तौर पर और टीम के लिए ये सबसे ज्यादा मायने रखेंगी। मैं खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करता हूं, लेकिन इन तीन चीजों पर कोई समझौता नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर बोले- पिछली कप्तानी से बहुत कुछ सीखा
बाबर ने माना कि अपने पहले कप्तानी कार्यकाल से उन्होंने काफी कुछ सीखा है और अब वह पहले से ज्यादा परिपक्व होकर लौटे हैं। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की कप्तानी करना हमेशा सम्मान की बात होती है। पिछले कार्यकाल से मैंने काफी कुछ सीखा है। समय के साथ इंसान में परिपक्वता और स्पष्टता आती है। कई फैसले अच्छे होते हैं तो कुछ फैसलों पर बाद में लगता है कि उन्हें और बेहतर किया जा सकता था। मैंने अपने सोचने का तरीका बदला है और अब ज्यादा स्पष्टता के साथ आगे बढ़ रहा हूं।'
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को देंगे पूरा समर्थन
बाबर ने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान टीम में कई युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं और उनकी जिम्मेदारी होगी कि उन पर अतिरिक्त दबाव न आने दें। उन्होंने कहा, 'यह एक युवा टीम है। मेरी कोशिश रहेगी कि खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाऊं, उन्हें सहज रखूं और मुश्किल समय में उनका साथ दूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी दबाव होता है, इसलिए मैं युवा खिलाड़ियों का दबाव कम करने की कोशिश करूंगा।'

फैंस से भी की खास अपील
बाबर आजम ने पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों से टीम का समर्थन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। बाबर आजम इससे पहले 2021 से 2023 तक पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 10 में जीत, छह में हार और चार मुकाबले ड्रॉ रहे। 2023 वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें सीमित ओवरों की कप्तानी से भी हटना पड़ा था। अब दूसरी बार टेस्ट कप्तान बनने के साथ ही बाबर का फोकस 'अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन' पर है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बदले हुए सुर मैदान पर पाकिस्तान के नतीजे भी बदल पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed