पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: India batting coach Sitanshu Kotak on Vaibhav Sooryavanshi international debut

IND vs ENG: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए कब तैयार दिखे वैभव सूर्यवंशी? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया जवाब

Mon, 06 Jul 2026 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से डेब्यू किया था। वैभव के डेब्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वैभव उसी समय से तैयार थे जब उनका टीम में चयन हुआ था।

विज्ञापन
IND vs ENG: India batting coach Sitanshu Kotak on Vaibhav Sooryavanshi international debut
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिए कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था। 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

कोटक बोले- सूर्यवंशी को नहीं दिए गए कोई निर्देश
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। कोटक ने कहा, टीम में चुने जाने के बाद से ही वह डेब्यू के लिए तैयार थे। ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुए। हमारे लिए यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलते आए हैं, वैसे ही खेलें। कोई खास निर्देश उन्हें नहीं दिए गए कि यह करना है या यह नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ चयन
सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। 23 जुलाई से होने वाली तीन मैचों की इस टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को बाहर किया गया है और सूर्यवंशी को मौका मिला है। वैभव को डेब्यू कराने के लिए सैमसन को ही दूसरे मैच से बाहर बैठाया गया था। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के प्रदर्शन का किया बचाव
कोटक ने कहा कि नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम बदलाव के दौर में है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन करना है। पिछले विश्व कप से अगले दो साल में होने वाले विश्व कप तक, उससे आगे के स्तर पर कैसे पहुंचा जाए क्योंकि हर टीम प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश में लगी है।

उन्होंने कहा , पिछले दो साल में हम कोई सीरीज नहीं हारे थे। हमने टी20 विश्व कप, टी20 एशिया कप जीता लेकिन तीन मैच हारने के बाद लोग कहने लगे कि हम हार रहे हैं। यह खेल का स्वभाव है। कई बार बदलाव का दौर होता है। नया कप्तान है, हार्दिक टीम में नहीं है और तीन चार नए खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश है। हारना नहीं चाहिए था लेकिन ऐसा होता है। हमारी टीम का प्रयास प्रदर्शन बेहतर करते रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed