पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- विदेश में कोई टीम अच्छा नहीं कर रही तो भारत पर निशाना क्यों?

Sun, 18 Nov 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri says, not other team performing well in overseas then why target on india
ravi shastri

भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन के ठप्पे को मिटाने में अब तक विफल रही है लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब अधिकांश टीमें विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं तब किसी एक विशेष टीम को निशाना बनाना उचित नहीं है।



भारत को 2018 में दक्षिण अफ्रीका (1-2) और इंग्लैंड (1-4) के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा तब है जब माना जा रहा था कि यह विराट कोहली की टीम के पास अपने रिकॉर्ड के सुधार करने का शानदार मौका था।

ravi shastri says, not other team performing well in overseas then why target on india
ravi shastri

यह पूछने पर कि भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में शृंखला जीतना कितना महत्वपूर्ण है, शास्त्री ने कहा, ‘आपको अपनी गलतियां से सीखना होगा। जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं और जब आप आज कल विदेशी दौरा करने वाली टीमों को देखते हैं तो ऐसी काफी टीमें नहीं हैं जो विदेश में अच्छा करती हैं।’ 

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ने 1990 के दशक और अगले दशक में कुछ समय ऐसा किया। दक्षिण अफ्रीका भी कुछ समय ऐसा करने में सफल रहा और इन दोनों के अलावा पिछले पांच से छह साल में आप बताइये किस टीम ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया। तो फिर भारत का ही नाम क्यों लिया जा रहा है?'

ravi shastri says, not other team performing well in overseas then why target on india
ravi shastri

शास्त्री ने यह मानने से इनकार कर किया है कि पिछले कुछ महीनों में जो हुआ उससे ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी चमक खो दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि अगर एक बार आपके अंदर खेल संस्कृति आ जाए तो यह हमेशा रहती है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि घरेलू मैदान पर कोई टीम कमजोर नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri says, not other team performing well in overseas then why target on india
रवि शास्त्री

कड़ी टक्कर के बाद हारे 
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने या कप्तान कोहली ने टीम से बात की कि आखिर क्यों उन्हें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा तो शास्त्री ने कहा, ‘हमने बड़े मौकों का फायदा उठाने के बारे में बात की। अगर आप टेस्ट मैचों को देखें तो नतीजा आपको असली कहानी बयां नहीं करता। कुछ बेहद करीबी टेस्ट मैच खेले गए और कुछ बड़े लम्हों को हमने बुरी तरह गंवाया जिसके कारण अंत में हमें शृंखला गंवानी पड़ी।' 
 

विज्ञापन
ravi shastri says, not other team performing well in overseas then why target on india
hardik pandya

हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी 
भारतीय कोच को यकीन है कि उनके तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर ये अतीत की पिचों की तरह हैं तो उन्हें (तेज गेंदबाजों को) इन पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा। एक इकाई के रूप में फिट रहना महत्वपूर्ण है।' शास्त्री ने संकेत दिए कि चोटिल हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी से उन्होंने एक अतिरिक्त गेंदबाज को उतारने का मौका गंवा दिया। इस पूर्व आलराउंडर ने कहा, 'हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक पंड्या है जो चोटिल हैं। वह गेंदबाज और बल्लेबाज केरूप में भी हमें संतुलन देते हैं जिसके कारण हम अतिरिक्त गेंदबाज खिला सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed