फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dakhrod Fair begins in Phancha; Nati performed to the beat of musical instruments.

Rampur Bushahar News: फांचा में दखरोड़ मेला शुरू, वाद्य-यंत्रों पर डाली नाटी

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dakhrod Fair begins in Phancha; Nati performed to the beat of musical instruments.
रामपुर के फांचा में आयोजित मेले में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाटी डालते लोग। संवाद
आराध्य देवता साहिब जाख के सानिध्य में हो रहा आयोजन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने देवता साहिब और देवलुओं का किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/डंसा। उपमंडल रामपुर की दुर्गम ग्राम पंचायत फांचा में देवता साहिब जाख के सानिध्य में दो दिवसीय पारंपरिक एवं ऐतिहासिक दखरोड़ मेले का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन ग्रामीणों और देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर सामूहिक नाटियां प्रस्तुत कर उत्सव का आगाज किया।
फांचा में वर्षों से चली आ रही देव परंपराओं का पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्वहन किया जा रहा है। मेले में हजारों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक संस्कृति का आनंद लिया। इस अवसर पर नोग घोड़ी के आराध्य देवता साहिब दमुख डंसा भी विशेष रूप से मेले में पहुंचे। इन दिनों देवता साहिब 15/20 घाटी के चार दिवसीय प्रवास पर हैं।
विज्ञापन

फांचा पहुंचने पर मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने देवता साहिब तथा उनके साथ आए देवलुओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को फांचा मंदिर परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, ग्रामीणों और देवलुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर वाद्य यंत्रों की धुनों पर देर शाम तक नाटियां प्रस्तुत कीं। देवता साहिब जाख फांचा और देवता साहिब दमुख डंसा की उपस्थिति में मंदिर परिसर लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले न केवल देव संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आराध्य देवताओं से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed