{"_id":"6ae5ef38a018aeeb130b3a4d","slug":"cultural-knight-kinnour-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173867-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर महोत्सव : तेरा मेरा प्यार अड़िए पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर महोत्सव : तेरा मेरा प्यार अड़िए पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृति कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों, लोकनृत्य और पहाड़ी संगीत की रही धूम
एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में दूसरे दिन लोकगीतों, लोकनृत्य और पहाड़ी संगीत की धूम रही। महोत्सव में दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नौर की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
प्रसिद्ध पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज और हनी नेगी मुख्य कलाकार रहे। एसी भारद्वाज ने अपने दमदार अंदाज से समां बांधा। उन्होंने भगवान भोले नाथ की स्तुति सदा शिवम के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कांची रे कांची, तेरी कुलुरी सांगरी, झूरिए, रोहड़ू जाणा मेरी अमिए, तेरा मेरा प्यार अड़िए, डब्बा टिन दा बनना जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले हनी नेगी ने मेरी सरला, मीठी-मीठी बातें, कुणी चुड़ू तेरी जीऊ जैसे कई गीत पेश कर समा बांधा। तांत्रा बॉयज ने करो मेरे दोस्तों हिमाचल से प्यार, रेडियो बाजो, ऊंचे सैंडलों लाई यो, केलांग सेला, ओ नीलिमा, नाटी सिरमौरो वालिए और बुरा लगा तेरा हो रीनू पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या में विनोद रांटा, स्टैंजिन और जादूगर नार कुमार ने भी प्रस्तुति दी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी मुख्यातिथि रहे। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने उन्हें स्मृतिचिह्न, शॉल व टॉपी पहनाकर सम्मानित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोपहर को जेएनवी रिकांगपिओ, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रेलंगी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुधारंग और वाणी महिला मंडल ब्रुआ ने प्रस्तुतियां दीं। दोपहर बाद किन्नौर के स्थानीय गायक रुद्र नेगी, पदम लाल, जीवन लाल नेगी, अमित नेगी, नोरबू नेगी, मोहित, विक्रम सिंह, दुर्गा देवी, कृष्ण कपूर, हरिमन, जेडी नेगी, लक्की नेगी सहित 24 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। शाम 4 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भरमौर और सिरमौर के सांस्कृतिक दलों के साथ सतलुज व्यू पब्लिक हाई स्कूल और मूल परवाह अखिल भारत नेपाली एकता मूल रिकांगपिओ शामिल रहे। इसके बाद 6 बजे तक मिस किन्नौर परिचय राउंड आयोजित किया गया। पहाड़ी संध्या में सावी शर्मा, संजीव धीमान, शिवानी ठाकुर, अनूप चांटा, राम सिंह चौहान, हितेंद्र सहासी, विजय शर्मा और कुशल वर्मा ने प्रस्तुतियां दीं।