फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp in rampur

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली रैली

Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी, हरिपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी इकाई की ओर से रैली और व्याख्यान का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि देश की मजबूती के लिए एकता और सद्भाव जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed