{"_id":"6a5a7cd024870b8df00c9ef7","slug":"the-pandal-is-packed-and-people-are-gathering-outside-sonipat-news-c-199-1-sroh1009-156872-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंडाल खचाखच, बाहर लगा रहा लोगों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंडाल खचाखच, बाहर लगा रहा लोगों का जमावड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। 2014 में पीएम बनने के बाद 16वीं बार हरियाणा के दौरे पर आए नरेंद्र मोदी का क्रेज जींद के लोगों पर देखने को मिला। जनसभा शुरू होने से पहले ही पंडाल भर चुका था। पंडाल में मौजूद लोगों से ज्यादा को अंदर जाने के लिए जगह ही नहीं मिली।
पीएम मोेदी ने शुक्रवार को 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यहां एकलव्य स्टेडियम में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बने पंडाल में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
जनसभा में जींद के अलावा 26 अन्य विधानसभा क्षेत्रों से लोग बुलाए गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे तक ही पंडाल खचाखच भर चुका था। पीएम मोदी 11 बजकर 40 मिनट पर मंच पर पहुंचे। तब तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। पंडाल में जगह नहीं मिलने के कारण भीतर से ज्यादा लोग बाहर सड़क पर जमा थे। कई लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जींद में कई अन्य जगह है जहां इससे ज्यादा लोगों की व्यवस्था हो सकती थी। पीएम की झलक देखने के लिए लोग वापसी वाले रास्ते की ओर चले गए। पुलिसकर्मियों ने उनको सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग पर रोक दिया। जनसभा स्थल से वापस पुलिस लाइन जाते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने कार से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
आधी आबादी की खासी रही भागीदारी
जनसभा में महिलाओं भी अच्छी-खासी तादाद में आईं। कई महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर जनसभा में पहुंची। महिलाओं को अलग गेट से जनसभा में एंट्री दी गई।
बैरिकेडिंग से शहरवासी परेशान
प्रशासन ने पीएम के लिए निर्धारित रूट पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। सुबह के जरूरी काम से निकले लोगों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोगों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पीएम के जाने के बाद लोगों ने खुद ही गलियों के सामने की गई बैरीकेडिंग हटा दी।