{"_id":"6a4be47aecc353ee3f0f0d25","slug":"tohana-leads-ratia-lags-behind-in-the-distribution-of-calculation-sheets-under-sir-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156899-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसआईआर में गणना पत्र बांटने में टोहाना आगे, रतिया पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसआईआर में गणना पत्र बांटने में टोहाना आगे, रतिया पीछे
Mon, 06 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में समीक्षा और विचार-विमर्श करने के लिए बुलाई गई थी। इसके अलावा 63 नए बूथों के बारे में भी चर्चा की गई।
डीसी ने बैठक में जिले में अब तक के कार्य की समीक्षा करते हुए आंकड़े साझा किए गए। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,28,313 में से 2,24,773 (98.45 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 1,73,176 (75.85 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। इसी तरह 40-फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,56,535 में से 2,50,085 (97.49 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 1,90,201 (74.14 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं।
41-रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,25,413 में से 2,17,535 (96.51 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 1,63,324 (72.46 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। फतेहाबाद जिले में कुल मतदाता 7,10,261 में से 6,92,393 (97.48 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 5,26,701 (74.16 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। उन्होंने अपील की कि यदि कोई पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने से छूट गया है तो वह 14 जुलाई तक प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करवा दें।
विज्ञापन
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से इंद्र सेन बत्रा, बहुजन समाज पार्टी से जिला सिंह वर्मा व करतार सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से राम कुमार बहबलपुरिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुशील बिश्नोई एडवोकेट, इंडियन नेशनल लोकदल से राजेश शर्मा एडवोकेट, अंगद ढिंगसरा, हरबंश कंबोज, सुमन लता एडवोकेट, जन नायक जनता पार्टी से जतिन खिलेरी, आम आदमी पार्टी से लक्ष्य गर्ग तथा एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, उप तहसीलदार चुनाव राज कुमार, मास्टर ट्रेनर डॉ. हरी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
-- -- -- -- --
बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए-2) की नियुक्ति
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं।
-- -- --
63 नए बूथ बनेंगे
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को सुलभ मतदान के उद्देश्य से तैयार किया गया प्रस्ताव सौंपा गया। जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों के कारण कुल 63 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं जिसमें 39-टोहाना विधानसभा में वर्तमान में 233 बूथ है और 23 नए प्रस्तावित है। इसी प्रकार से 40-फतेहाबाद में 244 वर्तमान बूथ व 17 नए प्रस्तावित तथा 41-रतिया में 231 वर्तमान बूथ व 23 नए प्रस्तावित है। डीसी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे इस प्रस्ताव पर अपने रचनात्मक सुझाव या आपत्तियां निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज करवाएं।
-- -- -- -- -- -- -
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण समय-सारणी
15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म बांटना व प्राप्त करना। 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (पुनर्गठन/सुधार)। 21 जुलाई तक ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा (निस्तारण) तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।