फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction

रामायण: रिलीज से पहले दर्शकों के बीच कितना माहौल बना पाई रणबीर की फिल्म? एडवांस बुकिंग में ऐसी है स्थिति

Sun, 01 Nov 2026 05:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली है।
  • एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।
  • 'रामायण' को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। ऐसे में रिलीज से पहले दर्शकों के बीच क्या माहौल है और कौन सी बातें सिनेमाघरों की तरफ खींच सकती हैं? जानें

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। दिवाली से पहले फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसमें रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। कई चर्चित सितारे फिल्म से जुड़े हैं। अच्छा-खासा लागत फिल्म बनाने में लगी है। 'रामायण' पर फिल्म बने तो लोगों को उत्सुकता भी होती है। इस फिल्म को लेकर भी है। इसके विजुअल्स की काफी बातें हो रही हैं। मगर, म्यूजिक को लेकर आलोचना भी हो रही है। इस बीच एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन दिख रहा है। मगर, इस फिल्म के 4000 करोड़ के बजट और चर्चाओं को देखते हुए एडवांस बुकिंग प्रदर्शन कैसा है? दर्शकों के बीच माहौल कैसा है? जानें

विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग में स्थिति
आज 01 नवंबर को शाम चार बजे तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 23.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। 13,081 शो के लिए फिल्म के 5.37 लाख टिकट बिके हैं। वहीं, ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दो शो की तारीखों में फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग ब्लॉक्ड सीटों सहित 36.06 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस तरह 24,332 शो के लिए फिल्म के 8.23 लाख टिकट बिके हैं। जाहिर है कि एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा कम नहीं है। मगर, जिस हिसाब से फिल्म का बजट है, क्या इन्हें बहुत अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्पा 2 और धुरंधर के सामने कहां?
साल 2024 में आई 'पुष्पा 2- द रूल' का ओपनिंग-डे एडवांस बुकिंग आंकड़ा रिलीज से चार दिन पहले 30.88 करोड़ रुपये पार था। 04 दिसंबर तक, इसने ओपनिंग-डे प्री-सेल्स में 63 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसमें लगभग 21.4 लाख टिकट बिक गए थे। इसकी दुनिया भर में एडवांस बुकिंग 100 करोड़ को पार कर गई थी। इस हिसाब से 'रामायण' अभी इन नंबर्स से काफी पीछे हैं। 
'पुष्पा 2' को लेकर क्रेज इसलिए भी था, क्योंकि इसका पहला पार्ट काफी पसंद किया गया था। 'धुरंधर 2' भी ब्लॉकबस्टर है। इसका भी पहला पार्ट पसंद किया गया था। मगर, 'रामायण' की बात करें तो इसका भी जुड़ाव लोगों से कम नहीं है। पीढ़ियों से लोगों की आस्था इसमें जुड़ी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या जब इस पर फिल्म आ रही है तो क्या दर्शक अपने लिए टिकट बुक करेंगे और एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा?

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

क्या चर्चा उम्मीदों के मुताबिक है?
फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा शुरू से है। इसकी कास्ट से लेकर बजट तक हर चीज ने ध्यान आकर्षित किया है। इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का मानना है कि फिलहाल की चर्चा उम्मीदों के मुताबिक है। उन्होंने कहा, 'नॉर्थ में ज्यादा ट्रैक्शन है, जबकि साउथ में थोड़ी कम, लेकिन उम्मीद जगाने वाली तस्वीर है'। यश और साई पल्लवी की मौजूदगी रीजनल डबिंग दिलचस्पी जगाने में मदद कर सकती है। प्रमोशनल पुश भी अब ज्यादा एग्रेसिव हो रहा है।

कास्टिंग का सवाल
जब से फिल्म का एलान हुआ है, कास्टिंग चर्चा का विषय रही है। राम के रोल में रणबीर, सीता के रोल में साईं पल्लवी और रावण के रोल में यश हैं। तीनों ही चर्चित चेहरे हैं। इनका अपना फैन बेस है। मगर, तीनों की कास्टिंग पर एक धड़ा लगातार सवाल भी कर रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल देखने को मिला है। साईं पल्लवी की कास्टिंग ने पारंपरिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर ऑनलाइन बहस तेज की। वहीं, कई सितारों ने रणबीर कपूर को इस किरदार के लिए ठीक नहीं बताया। ऐसे में देखना होगा इन सितारों की उपस्थिति क्या असर करती है।

फिल्म के संगीत का कितना जादू?
इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका म्यूजिक काफी चर्चा में है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फिल्म से एआर रहमान और हैंस जिमर के जुड़े होने पर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। मगर, अब तक तो फिल्म के गानों या बैकग्राउंड म्यूजिक ने कोई ऐसा बज नहीं क्रिएट किया है कि दर्शक थिएटर जाने पर मजबूर दिखें। 

Ranbir Kapoor Sai Pallavi yash mega budget Movie Ramayana audience buzz and Box Office prediction
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आस्था ने न्याय तय करेगा फिल्म का भविष्य
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार हजार करोड़ रुपये का बजट फिल्म के दोनों पार्ट के लिए है। इसमें प्रोडक्शन और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है। पहला पार्ट 05 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। दूसरे की रिलीज अभी कंफर्म नहीं है। इस बड़े बजट के साथ मेकर्स ने दांव खेला है। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि 'रामायण' से लोगों का जुड़ाव है। आस्था जुड़ी है। ऐसे में सिर्फ बड़ी कास्ट और बजट ही इसे भव्य नहीं बनाएंगे। लोगों की आस्था के साथ मेकर्स ने कितना न्याय किया है, यह फिल्म की रिलीज के बाद ही स्पष्ट होगा। उसी पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस का भविष्य भी तय होगा कि दर्शक टिकट बुक करने को मजबूर होते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed