फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan 53rd Birthday Kajol Juhi Chawla And Manish Malhotra Share Heartfelt Wishes

ऐश्वर्या राय का जन्मदिन: 53वें बर्थडे पर सितारों ने लुटाया प्यार, काजोल-जूही चावला ने खास अंदाज में दी बधाई

Sun, 01 Nov 2026 07:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 01 Nov 2026 07:36 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज 1 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 
  • इस खास मौके पर उन्हें फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने भी बधाई दी। 
  • काजोल, जूही चावला समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को खास तरीके से विश किया। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan 53rd Birthday Kajol Juhi Chawla And Manish Malhotra Share Heartfelt Wishes
सितारों ने किया ऐश्वर्या राय बच्चन को बर्थडे विश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश किया। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल और जूही चावला ने भी ऐश्वर्या के लिए एक खास मैसेज लिखा। 
विज्ञापन


आप हर मंच पर कमाल कर रही हैं
अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की है, जिसमें ऐश्वर्या एफिल टावर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो ऐश्वर्या... आप हर मंच पर कमाल कर रही हैं।'
विज्ञापन


Trending Videos

मनीष मल्होत्रा ने भी किया विश
वहीं, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'प्यारी और खूबसूरत ऐश्वर्या, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन

जूही चावला ने लिखी ये बात 
अभिनेत्री जूही चावला ने भी एक्स पर ऐश्वर्या के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो ऐश्वर्या! आपकी खूबसूरती, शालीनता और अंदाज हमेशा खास रहा है। आप हर चीज को कितनी आसानी से खूबसूरत बना देती हैं। आने वाला साल आपके लिए खुशियों और खूबसूरत पलों से भरा हो।'

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan 53rd Birthday Kajol Juhi Chawla And Manish Malhotra Share Heartfelt Wishes
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आईं ऐश्वर्या
  • काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार निर्देशक मणिरत्नम की दो भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आई थीं।
  • इसके अलावा वह साल 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी नजर आई थीं।
  • ऐश्वर्या अपने शानदार फैशन और लुक्स के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में भी लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं।

ये भी पढ़ें- हैलोवीन 2026: हेइडी क्लम का डरावना अवतार, कटा हुआ हाथ बनकर पार्टी में पहुंचीं; देखकर हैरान रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed