शो CID की अभिनेत्री अंशा सैयद टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। इंडस्ट्री में तो उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी ही है, वह दर्शकों की भी चहेती हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें बताई हैं।
2 of 5
अंशा सैयद
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री ने सिद्धार्थ कानन से बातचीत में बताया कि वह सिंगल हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो महिलाएं बहुत आत्मनिर्भर होती हैं, उन्हें इससे गुजरना पड़ता है। बहुत सारे लोग पूछते हैं कि तुम्हारा कोई पार्टनर क्यों नहीं है। मुझे नहीं पता कि पार्टनर क्यों नहीं है। कई बार आत्मनिर्भर होने की वजह से, तो कई बार फेल रिलेशनशिप की वजह से ऐसा होता है।'
3 of 5
अंशा सैयद
- फोटो : सोशल मीडिया
कब से सिंगल हैं अभिनेत्री?
अभिनेत्री ने अपने रिश्ते के बारे में कहा, 'मेरे फेल रिलेशनशिप को भी 15 साल हो गए हैं। इसके बाद मैं कई लोगों से मिली, लेकिन बात नहीं बनी। मजबूत महिलाओं के साथ ऐसा होता है। 13 साल से मैं सिंगल हूं और मैं किसी रिलेशनशिप नहीं रही। ना ही किसी तरह की सिचुएशनशिप में रही।'
4 of 5
अंशा सैयद
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या शादी करेंगी अभिनेत्री?
शादी करने के बारे में अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अपनी जिंदगी में कोई मर्द नहीं चाहिए। तीन से चार साल पहले मुझे एहसास हुआ कि मुझे जिंदगी में मर्द की जरूरत नहीं है। ना ही मैं शादी करूंगी। अगर कोई ऐसा आ गया जो मुझे शादी मैटेरियल लगा, तो मैं सोच सकती हूं।'
5 of 5
अंशा सैयद
- फोटो : सोशल मीडिया
किस धर्म को मानती हैं अंशा सैयद?
अंशा सैयद के मुताबिक उनके माता-पिता अलग-अलग धर्मों से आते हैं। वह किस धर्म को फॉलो करती हैं, इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा 'जब मेरे मम्मी-पापा की शादी हुई, तो दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। मम्मी-पापा ने निकाह भी किया और शादी भी। मैं नमाज भी पढ़ती हूं, पूजा भी करती हूं। हम ईद में खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं।'