{"_id":"6a4bd68dc53876abcb06803f","slug":"commuters-will-be-able-to-travel-to-yamuna-city-toll-free-the-60-meter-road-will-be-completed-by-march-noida-news-c-23-1-lko1064-99458-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना सिटी बिना टोल के जा सकेंगे, मार्च तक पूरी होगी 60 मीटर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना सिटी बिना टोल के जा सकेंगे, मार्च तक पूरी होगी 60 मीटर रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना सिटी बिना टोल के जा सकेंगे, मार्च तक पूरी होगी 60 मीटर रोड
- दयानतपुर और सबोता पर सड़क निर्माण के अधूरे काम पूरे कराएगा यमुना प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के अलग-अलग सेक्टरों में लोग बिना टोल के जा सकेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा को पहले दयानतपुर और फिर सबोता तक 60 मीटर रोड का निर्माण पूरा करने की योजना पर यमुना प्राधिकरण ने काम शुरू किया है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दयानतपुर में जमीन की खरीद हो गई है। अब सड़क बनाने का काम चल रहा हैै। अगली बाधा सबोता गांव की जमीन है। वहां भी जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च तक सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 60 मीटर रोड यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाई गई है। इस रोड से सभी सेक्टरों तक पहुंच प्राधिकरण ने दी है। चार लेन की इस सड़क से अभी गौर यमुना सिटी, सेक्टर-22डी, सेक्टर-18, फिल्म सिटी साइट आदि जुड़े हुए हैं। एयरपोर्ट और आगे के सेक्टरों के लिए अभी एक्सप्रेसवे का उपयोग वाहनों को करना होता है। इन वाहनों से टोल वसूली एक्सप्रेसवे प्रबंधन करता है जिसका विरोध स्थानीय लोग और उद्यमी कर रहे हैं। 60 मीटर रोड के अलावा स्पोर्ट्स सिटी और सेक्टर-22डी की तरफ एक्सप्रेसवे के समानांतर 30 मीटर चौड़ी रोड का काम भी प्राधिकरण पूरा कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अधूरे हिस्सों के लिए कर दी गई है। जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी का कहना है कि जल्दी ही इस सड़क को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे एक्सप्रेसवे के लिए पहुंच भी इन सेक्टरों से सुगम हो जाएगी।