{"_id":"6a4bd06ef8406741660c9002","slug":"traffic-jam-causes-hassle-3-km-journey-takes-30-minutes-noida-news-c-1-noi1095-4472437-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम ने किया हलकान, 30 मिनट में पूरा हुआ 3 किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम ने किया हलकान, 30 मिनट में पूरा हुआ 3 किमी का सफर
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 60 के पास लगा जाम। फोटो अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फोटो
जाम ने किया हलकान, 30 मिनट में पूरा हुआ 3 किमी का सफर
- सप्ताह के पहले दिन लोगों को होना पड़ा परेशान, स्कूली वाहनों से भी रहा सड़कों पर दबाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा। सड़कों पर वाहन ज्यादा होने से तीन किलोमीटर का रास्ता तय करने में लोगों को तीस मिनट तक का समय लग गया। स्थिति ऐसी बन गई कि शहर की प्रमुख सड़कें ही नहीं बल्कि सेक्टरों की आंतरिक सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। हैडिंग बताएं
सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों को इस वजह से देरी हो गई। समय से निकलने के बाद भी दफ्तर पहुंचने में लोगोंं को बीस मिनट तक का अतिरिक्त समय लग गया। स्कूली वाहन भी सड़कों पर उतरे तो हालात और बदतर हो गए। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों को भी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। स्कूली वैन, ऑटो और ई रिक्शा से आवागमन करने वाले बच्चों को गर्मी का सामना करना पड़ा। ऐसे ही दो पहिया वाहन चालक भी गर्मी के दौरान जाम में फंसे रहे। दोपहर बारह बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद शाम चार बजे से ही सड़कों पर जाम के हालात बन गए। मॉडल टाउन, सेक्टर 61, 59, 52, 12-22, 34, 49, 18, 1, 15, 76, पर्थला रोड, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, महामाया फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम ने लोगों को परेशान किया। वहीं डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया सप्ताह के पहले दिन वाहनों का दबाव ज्यादा रहने से ऐसे हालात बने। ट्रैफिक कर्मी भी मौके पर तैनात रहे और आवागमन सुचारू बनाए रखने में लगे रहे।