एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर हुआ आउट, 500 रुपये में सेंटर के बाहर मिल रहा था हल पेपर

Thu, 13 Apr 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
1 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
बागपत से एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि अबकी बार इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

2 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
आदर्श वैदिक विद्यालय नंगला सिनौली के प्रधानाचार्य सुक्रमपाल तोमर ने सोशल मीडिया के जरिए पेपर आउट किए जाने का दावा किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ डॉ. महेंद्र देव को मिली शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जिले की पर्यवेक्षक बनाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
डॉ. कीर्ति गौतम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीमों ने जिले के 61 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की जांच की। पांच सौ रुपये में सेंटरों के बाहर हल पेपर मिलने की शिकायत थी।

4 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
डीआईओएस का कहना है कि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। सुक्रमपाल तोमर को समय से पहले प्रश्रपत्र खोलने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाकर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। खुद तोमर भी पेपर आउट होने का दावा कर छपरौली थाने में एक छात्र अंकुश ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी बागपत के आदर्श वैदिक विद्यालय में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर आउट हो गया था। इस बात का खुलासा द्वितीय पाली में होने वाले रसायन विज्ञान द्वितीय (इंटर) की परीक्षा से पहले गेट पर तलाशी के दौरान हुआ था। उस समय छात्र के पास एक पेपर मिला था जिसपर प्रश्न के साथ सभी के उत्तर भी लिखे थे। जिसे देखकर अध्यापक हैरान रह गए। प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मचा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें