पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths on two motorcycles vandalized vehicles.

Meerut News: दो बाइकों पर सवार युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़

Mon, 06 Jul 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Youths on two motorcycles vandalized vehicles.
बाइक सवार हुडदंगियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई स्कूटी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मिल बाईपास पर दूसरे समुदाय की आबादी में सोमवार शाम बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। हमलावरों ने खड़ी दो कारों और एक स्कूटी को लाठी-डंडों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले से सड़क पर भय का माहौल हो गया और राहगीर जान बचाकर भागने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए।
सोमवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार पांच युवक आए। जिनके हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। लोगों का आरोप है कि आरोपी नशे में थे और सांप्रदायिक भाषा का प्रयोग करते हुए वहां खड़ी दो कारों और एक स्कूटी में तोड़फोड़ करते हुए हथियार लहराते हुए भाग गए। हुड़दंगियों ने बाईपास पर रहने वाले रियाजुद्दीन व शमीम की कार व उस्मान की एक्टिवा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सूचना पर पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तोड़फोड़ के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगीद्ध

बाइक सवार हुडदंगियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई स्कूटी। (मवाना)

बाइक सवार हुडदंगियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई स्कूटी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed