मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर डाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से अधजली लाश को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने गांव में आसपास के लोगों से फांसी लगाकर जान देने की बात कहकर युवती का अंतिम संस्कार कर डाला। लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजले शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस ने जलती चिता से शव बाहर निकाला
दरअसल, कुछ दिनों पहले युवती ने एक दूसरे समुदाय के लड़के से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके चलते युवती के परिजन उसके खिलाफ थे। वहीं क्षेत्र में युवती की हत्या की जाने की चर्चा है, जिसके बाद पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य परिवार वाले फरार है।
विज्ञापन
3 of 4
मौके पर इक्कठा हुए लोग
मलियाना स्थित महामाई मंदिर के निकट विजेंद्र कुमार का परिवार रहता हैं। वाल्मिकी समाज के विजेंद्र के परिवार में तीन पुत्र और एक इकलौती पुत्री दीपा थी। दीपा शारदा रोड स्थित कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से बीएड कर रही थी। दो दिन पूर्व विजेंद्र के भाई बिल्लू की मौत हो गई थी, जिसके चलते दो दिन से विजेंद्र का पूरा परिवार अधिकांस समय पड़ोस में ही रहने वाले भाई बिल्लू के परिवार के पास था। बुधवार की सुबह घर के सभी लोग बिल्लू के घर गए थे और दीपा घर पर अकेली थी।
पुलिस ने दीपा के भाई बिट्टू को हिरासत में लेते हुए जलती चिता से लाश को बाहर निकलवाया और सील करते हुए अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार के अन्य लोग फरार है।