पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jumped in front of bus

बेटी को थाने में देख पिता ने खोया आपा, पुलिस की मौजूदी में बस के आगे कूदा

Fri, 10 Mar 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Mar 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
jumped in front of bus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा थाना क्षेत्र से घर से गए एक प्रेमी युगल को पुलिस ने 40 दिनों बाद बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को महिला थाने लेकर पहुंची तो उसके पिता ने ऐसा आपा खोया कि थाने के सामने बस के आगे जा कूदा। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। थाने में करीब आधा घंटा तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की 17 वर्षीय किशोरी परतापुर के चांदसारा निवासी विक्की के साथ चली गई थी। किशोरी के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बरामदगी की मांग करते हुए किशोरी के पिता ने सीओ ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। आरोपी विक्की की किशोरी के गांव में रिश्तेदारी है। पुलिस ने विक्की की मदद करने के आरोप में रिश्तेदार मोहित और चांदसारा निवासी अर्जुन को जेल भेजा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से प्रेमी युगल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


उधर, मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस किशोरी को महिला थाने लेकर पहुंची तो उसके परिजन बाहर मेन गेट पर खड़े थे। इस बीच किशोरी का पिता बेटी को देखकर जोर से चिल्लाया और थाने के सामने से जा रही स्कूल बस के आगे कूद गया। ड्राइवर ने बस के तेज ब्रेक लगाये। इसके बाद किशोरी का पिता एक कार के सामने आने से बाल-बाल बचा। बाद में परिजन किशोरी से लिपटकर रोने लगे। मां और पिता थाने में ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन किशोरी से मिलने की जिद पर अड़ गए। पहले पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज होने तक किशोरी से मिलने से इंकार कर दिया। बाद में किशोरी की मां और बहन को मिलने दिया। आधा घंटे तक थाने में जमकर ड्रामा हुआ। इंस्पेक्टर महिला थाना कंचन चौधरी का कहना है कि किशोरी की उम्र के लिए मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के धर्म परिवर्तन की चर्चा
किशोरी के परिजन उसकी उम्र 17 साल बता रहे थे। लेकिन वह अपने को बालिग बताने का दावा कर रही थी। किशोरी का कहना है कि वह विक्की के साथ गई थी। नोएडा में एक किराए के कमरे में रहा। किशोरी ने बताया अपने प्रेमी के लिए जान दे देगी, लेकिन पीछे नहीं हटेगी। किशोरी अपने गले में एक मंगलसूत्र भी पहने हुए थी। जिसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे पहनाया था। इस दौरान किशोरी ने पुलिस से कहा कि वह मंदिर में शादी कर चुकी है। विक्की के साथ रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। इस दौरान किशोरी के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा चलती रही। लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed