पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team formed to investigate paper leak case

पेपर लीक मामले की जांच के लिए टीम गठित

Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
आदर्श इंटर कॉलेज नंगला सिनौली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम की रिपोर्ट के बाद प्रशासन मामले में कार्रवाई करेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंगलवार को यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई थी। नंगला सिनौली इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सुक्रमपाल तोमर ने छपरौली पुलिस को तहरीर दी थी कि पर्चा लीक हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि कॉलेज के गेट पर चेकिंग के दौरान छात्र अंकुश ढाका से तीन पृष्ठों की नकल पकड़ी गई थी, जब प्रश्रपत्र खोलने के बाद मिलान किया गया तो अधिकतर नकल प्रश्नपत्र से मेल खा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अंदेशा है कि व्हाट्सएप के जरिए पर्चा लीक होने की संभावना है। छपरौली पुलिस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधर, बुधवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी ने मामले में चार सदस्यीय टीम गठित की।


टीम में पीडी एमएल पटेल, डीआईओएस पीके मिश्रा, बड़ौत तहसीलदार राजबहादुर और एसओ छपरौली शामिल हैं। यह टीम प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। डीआईओएस ने कहा कि जल्द ही जांच पूरी की जाएगी। उधर, मेरठ के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी पूरे मामले की जानकारी डीआईओएस से ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed