पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies of head injury after bike skids on the road.

Mau News: सड़क पर बाइक फिसली, सिर में चोट लगने से युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of head injury after bike skids on the road.
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार में सोमवार दोपहर करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन

करहा बाजार के जोगियाना मोहल्ला निवासी जुबेर पुत्र एहसान अपने पुराने मकान से नव-निर्मित मकान पर जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुबेर सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता था। बीते 28 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पिता फेरी का काम करते हैं। जुबेर के दो भाई और छह बहनें हैं। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। थाना प्रभारी के. के. वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed