Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
The Shrimad Bhagwat Katha will be held from July 6 to 12; a grand Kalash Yatra was taken out to mark the commencement
{"_id":"6a4bbd8887295e0911009d76","slug":"video-the-shrimad-bhagwat-katha-will-be-held-from-july-6-to-12-a-grand-kalash-yatra-was-taken-out-to-mark-the-commencement-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"6 से 12 जुलाई तक होगी श्रीमद्भागवत कथा, शुभारंभ पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 से 12 जुलाई तक होगी श्रीमद्भागवत कथा, शुभारंभ पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
श्रीनगर। ब्राह्मण मोहल्ला निवासी पंवार परिवार की ओर से पितरों के तारण हेतु 6 से 12 जुलाई तक आदिति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।कलश यात्रा शारदानाथ घाट से विधिवत पूजन के बाद शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाओं, बच्चों, संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।कथा स्थल पर दैनिक पंचांग पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा होगी। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अनूप उनियाल अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।