{"_id":"6a4be9cbc04c8d6c6904b756","slug":"video-traders-lash-out-at-municipal-corporation-over-zero-amenities-despite-full-tax-collection-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त संतोष यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन देकर जलभराव, चोक नालियों, ओवरफ्लो सीवर, सड़कों पर गंदगी और कूड़ा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि नगर निगम संपत्ति कर, स्वच्छता शुल्क, पार्किंग, विज्ञापन सहित विभिन्न मदों में करोड़ों रुपये वसूल रहा है लेकिन नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जोन दो के वार्ड-11 (सफीपुर), 24 (कृष्णानगर), 26 (गांधी ग्राम), 46 (यशोदानगर) और 62 (स्वर्ण जयंती विहार) में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नालियां सिल्ट से भरी हैं और कई जगह चैंबरों की पट्टियां टूटी या खुली पड़ी हैं जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई क्षेत्रों में खोदाई और इंटरलॉकिंग उखाड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। नगर निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते और कंट्रोल रूम भी अधिकांश समय सक्रिय नहीं रहता। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रवि सिंह, श्याम सुंदर, आनंद गुप्ता, विष्णु सोनी, अभय सिंह, शिवांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।