{"_id":"6a4be588f9f715fff9050543","slug":"video-shuklaganj-pothole-on-new-ganga-bridge-exposes-rebar-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा
कानपुर-शुक्लागंज को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल बीच सड़क पर एक और गड्ढा हो गया। इससे सरिया तक दिखने लगी है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुल की मजबूती पर सवाल उठाया है। वहीं, गड्ढे से बचने के लिए वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकलाने से हादसे का डर बना है।
नवीन गंगा पुल पर पहले से ही करीब 12 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा गड्ढा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क कराया था, लेकिन बारिश में पैचवर्क उखड़ने लगा। सोमवार को यहां से कुछ दूर पर एक और गड्ढा हो गया, जो करीब ढाई फीट लंबा और दो फीट चौड़ा है। गड्ढा होने से सरिया तक दिखने लगी है।
डाकतार कॉलोनी निवासी डॉ. एसजी शुक्ला व सौरभ शुक्ला ने बताया कि पुल से लाखों लोगाें का आवागमन होता है। शुक्लागंज वालों के लिए किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को अनदेखी नहीं करनी चाहिए। राजधानी मार्ग निवासी वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि गड्ढों को तत्काल मजबूती से भरा जाना चाहिए। प्रेम नगर निवासी सुशील गौतम ने बताया कि पुल पर चलने वाले भारी वाहनों पर रोक लगे, ताकि पुल की मजबूती बनी रहे। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गड्ढे को जल्द पैचवर्क कराकर भरा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।