{"_id":"6a4b4c6ae9e2562714037b1c","slug":"video-thousands-expected-at-sheetla-mata-temple-during-sawan-annual-fair-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:सावन में शीतला माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था, 20 और 27 जुलाई को लगेगा विशाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:सावन में शीतला माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था, 20 और 27 जुलाई को लगेगा विशाल मेला
आगरा। खंदारी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सोमवार से वार्षिक मेले का शुभारंभ होगा। सावन में लगने वाला यह मेला शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। मेले में आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है तथा सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर के सेवारत मनोज ने बताया कि मेले के दौरान शीतला माता मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। सुबह मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी ।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार 'मसान के जल' के वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ में धक्का-मुक्की से बचाने के लिए दो अलग-अलग ड्रमों में मसान का जल रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से जल प्राप्त कर सकें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे।
20 जुलाई व 27 जुलाई को लगेगा बड़ा मेला
तीसरे सोमवार 20 जुलाई और चौथे सोमवार 27 जुलाई को विशेष एवं विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों दिनों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देवी श्री मसानी माता मंदिर और श्री कुएं वाले बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।