{"_id":"6a4b4992c9bbc270a8004cc5","slug":"video-shimla-totu-leopard-entered-house-cctv-2026-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला के टुटू में मकान के भीतर घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला के टुटू में मकान के भीतर घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के टूटू क्षेत्र में देर रात एक तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुस आने से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पूर्व पार्षद विवेक शर्मा के मकान परिसर में घुस गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ रात करीब दो बजे के बाद मकान के परिसर में दिखाई दिया। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में वह कुछ देर तक परिसर में घूमता नजर आया और बाद में वहां से चला गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटू क्षेत्र में इससे पहले भी तेंदुए के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण लोग, विशेषकर रात के समय, घरों से बाहर निकलने में एहतियात बरत रहे हैं।
पूर्व पार्षद विवेक शर्मा ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर भोजन की तलाश या प्राकृतिक आवास के आसपास बढ़ती मानवीय गतिविधियों के कारण आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाता है। ऐसे मामलों में लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और वन विभाग को तुरंत सूचना देने की सलाह दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।