पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ija Jamwal from Bhatlu crowned Northern Miss India; Archisha from Maherna secured third place.

Kangra: भाटलू की ईजा जम्वाल बनीं नॉर्दन मिस इंडिया, महेरना की अर्चिशा तीसरे स्थान पर रहीं

Mon, 06 Jul 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह/कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह/कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 09:32 PM IST
सार

 मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को मंडी के सात मील स्थित हिमाचली हवेली में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Ija Jamwal from Bhatlu crowned Northern Miss India; Archisha from Maherna secured third place.
भाटलू की ईजा जम्वाल बनीं नॉर्दन मिस इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीट ऑफ फायर संस्था की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को मंडी के सात मील स्थित हिमाचली हवेली में सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में डरोह (कांगड़ा) के तहत बसकेहड़ पंचायत के भाटलू गांव की 17 वर्षीय ईजा जम्वाल ने करीब 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए नॉर्दन मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ईजा धर्मशाला के निजी स्कूल की जमा दो (नॉन-मेडिकल) की छात्रा हैं।

विज्ञापन


उनके पिता राजदीप जम्वाल भारतीय सेना में कर्नल हैं और माता अध्यापिका हैं। बड़ी होकर वकालत की पढ़ाई करने की इच्छुक ईजा की इस उपलब्धि पर उनकी दादी सहित पूरे परिवार ने खुशी जताई है। वहीं, इसी प्रतियोगिता में कांगड़ा के महेरना गांव की बेटी अर्चिशा ठाकुर ने तीसरा (तृतीय) स्थान प्राप्त किया है। अर्चिशा वर्तमान में चंडीगढ़ के निजी संस्थान से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता पिता विजय ठाकुर दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता आराधना ठाकुर निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed