{"_id":"6a5b019f6ab0182e31080e25","slug":"video-youth-arrested-with-one-kilogram-of-heroin-in-amritsar-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में एक किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोपोके पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 9 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ख्याला कलां निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
डीएसपी कपिल कौशल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पहले भी 10 से 12 बार पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई कर चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा है। डीएसपी के अनुसार मोबाइल से कई महत्वपूर्ण लोकेशन, संपर्क और अन्य डिजिटल सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल एक आरोपी को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे तथा अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
डीएसपी कपिल कौशल ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।