{"_id":"6a5a72b8518a2cea010dcbf7","slug":"video-excise-team-raids-saryu-river-islands-major-crackdown-on-illicit-liquor-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
Link Copied
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरयू किनारे अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की टीम कार्रवाई की। इस दौरान ड्रोन से लोकेशन लेकर नदी के टापू पर चल रहे कारोबार को ध्वस्त किया। उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद टीम अवैध शराब के निर्माण, संचय, बिक्री व परिवहन पर नियंत्रण हेतु सिकंदरपुर क्षेत्र के सरयू किनारे पहुंच गई। स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ सरयू नदी के डूब क्षेत्र तथा उसमें स्थित बिहार राज्य की सीमा से लगे निकटवर्ती गांव कठौड़ा, जमुई दियरा, लिलकर दियरा, सिसोटर दियरा, डुमरहर आदि में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम ने सरयू नदी के बीच स्थित टापुओं पर भी नाव और स्टीमर पर बैठ कर ड्रोन कैमरा का प्रयोग करते हुए छापामारी की कार्रवाई हुई। इस दौरान नदी के बीच स्थित दो टापुओं पर 50 ड्रमों में लगभग 100 कुंतल लहन तथा दो छोटे ड्रमों में लगभग 80 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामद लहन को मौके पर नष्ट किया गया है। बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत गांव व अन्य जगहों पर टैंक बनाकर अवैध शराब संग्रह न होने पाए। इसके लिए सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।