{"_id":"6aec64156c4880c8c2058297","slug":"video-video-nagara-nagama-ka-khalfa-patara-thakanathara-ka-paratharashana-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निगम के खिलाफ पटरी दुकानदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निगम के खिलाफ पटरी दुकानदारों का प्रदर्शन
इंदिरानगर की भूतनाथ मार्केट में बृहस्पतिवार दोपहर पटरी दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम पार्किंग गेट के पास लगी दुकानों को हटाने की बात कह रहा है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे गोलू, विशाल, राहुल समेत अन्य दुकानदारों का कहना था कि दीपावली में महज दो दिन शेष हैं। ऐसे समय में दुकानों को हटाने की कार्रवाई उनके हितों पर चोट पहुंचाने जैसी है। त्योहार के दौरान ही उनकी अच्छी कमाई होती है और इसी से परिवार का खर्च चलता है।
त्योहार के बाद कार्रवाई करने की मांग
दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। त्योहार के ठीक पहले दुकानें हटाने के बजाय उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जानी चाहिए। उन्होंने नगर निगम से कार्रवाई रोकने और त्योहार के बाद कोई निर्णय लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।