UK: 13 घंटे बाद बरामद हुआ गौला पुल से कूदे किशोर का शव, घर का था इकलौता चिराग; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं का प्रियांशु पेंटिंग का सामान लाने का बहाना करके घर से निकला और हल्द्वानी के गौला पुल से नदी में कूद गया। रविवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 13 घंटे तक खोजबीन की और सोमवार सुबह उसका शव पानी से बाहर निकाला। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौला पुल से नदी में कूदे किशोर का शव बरामद कर लिया गया। शव नदी पर बने तटबंध के गहरे क्षेत्र से मिला। उसकी शिनाख्त लालकुआं के बकुलिया गांव में जगदंबा कालोनी निवासी प्रियांशु बिष्ट (17) पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई। प्रियांशु रविवार को दिन में घर से पेंटिंग का सामान लाने की बात कहकर निकला था।
पुलिस के मुताबिक प्रियांशु घर से गोरापड़ाव तक अपनी साइकिल में आया था। गोरापड़ाव में साइकिल खड़ी कर वह टेंपो से हल्द्वानी पहुंचा। वह परिजनों की किसी बात से नाराज होकर यहां पहुंचा और गौलापुल से नदी में कूद लगा दी। उसकी तलाश में रात नौ बजे तक सर्च अभियान चलाया लेकिन प्रियांशु का पता नहीं चला। सोमवार सुबह छह बजे के आसपास पुलिस ने प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। पानी में रहने के कारण शव फूल चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपर्द किया। पुलिस जांच में पता चला कि मां ने प्रियांशु से फोन अधिक न चलाने के लिए कहा था, माना जा रहा है कि वह इसी बात से वह नाराज हो गया।
पेंटिंग में जान डालने वाले छात्र ने खुद की जान से खेला
प्रियांशु के पिता गोविंद सिंह मूल रूप से सूतर गांव रानीखेत (अल्मोड़ा) के रहने वाले हैं। पेशे से मोटर मैकेनिक गोविंद सिंह लंबे समय से यहां एक कार कंपनी के शोरूम में कार्यरत हैं। वह यहां अपने ससुरालियों के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी और प्रियांशु की बहन है। रविवार से ही प्रियांशु के लापता होने से परेशान परिजन परेशान थे। उसका शव बरामद होने की खबर से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता व अन्य परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।
प्रियांशु मोतीनगर इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिचितों ने बताया कि प्रियांशु होनहार था और शानदार पेंटिंग बनाता था कि वह जीवंत प्रतीत होती थी। विद्यालय स्तर पर पेंटिंग में उसे कई बार अवार्ड भी मिल चुके हैं। प्रियांशु के आत्मघाती कदम ने परिजनों को जीवन भर के लिए दुख दे दिया है। इकलौता पुत्र को खाेने का गम ताउम्र उन्हें रुलाएगा।
कांटा डालकर निकाला गया शव
रविवार की शाम करीब पांच बजे किशोर ने पुल से कूद लगा दी। हल्ला मचने पर 5:30 बजे पुलिस पहुंची और स्थानीय गौताखोरों को नदी में उतार दिया। सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ को उतारा गया। रात नौ बजे तक नदी में तलाश जारी रही। सोमवार सुबह 5:30 बजे पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल की 20 सदस्यीय टीम ने पुन: अभियान शुरू किया। 7:12 बजे किशोर का शव बरामद हो गया। शव की तलाश के लिए तटबंध के पास गहराई में कांटे का इस्तेमाल किया गया। इसी से अंदाजा लगा कि नीचे कोई भारी भरकम वस्तु है।
किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगी। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी