दोस्ती का सफर मौत पर खत्म: शादी में जाते वक्त सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान, शहनाइयों से पहले गूंजी चीखें
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने शिव कुमार और शिवम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
टक्कर के बाद सड़क गिरे चार युवक
पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब नौ बजे एक निजी स्कूल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी शिव कुमार 21 पुत्र होरीलाल अपने गांव के ही दोस्त शिवम 22 पुत्र लाललाल के साथ न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया आगरू में एक मित्र की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कचहरी के आगे एक निजी स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
दो की उपचार के दौरान मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने शिव कुमार और शिवम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान प्रवीण कुमार 22 पुत्र नारायण व रजत 16 पुत्र सुशील निवासी न्यूरिया के रूप में हुई और उनका उपचार जारी था। बताया गया कि मृतक शिव कुमार अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं शिवम चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस का बयान
सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।