{"_id":"6a4bdc60fb70ed394e0512ad","slug":"muzaffarnagar-pastor-monis-was-converting-people-to-christianity-in-mansurpur-12-arrested-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का खुलासा, माथे पर हाथ रखकर कहता था पास्टर मोनिश 'आज से तुम ईसाई'; 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का खुलासा, माथे पर हाथ रखकर कहता था पास्टर मोनिश 'आज से तुम ईसाई'; 12 गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2026 10:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:22 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मंसूरपुर स्थित गांव जड़ौदा में पास्टर मोनिश प्रार्थना सभा कराकर और प्रलोभन देकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का धर्मांतरण करा रहा था। पुलिस ने छापा मार दिया। पास्टर मोनिस फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में लोगों को ईसाई बनाया जा रहा था। मंसूरपुर निवासी मोनिश पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। उसे सभी लोग पास्टर मोनिश कहते थे। वह लोगों के माथे पर हाथ रखकर माइंड वॉश करता था। पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोदाम के मालिक सुजडू निवासी राशिद व पास्टर की तलाश हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जड़ौदा के जंगल में स्थित एक गोदाम में गरीब परिवारों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना मिली। मंसूरपुर पुलिस ने सूचना देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर छापेमारी की। मौके पर 100 से अधिक लोग मौजूद मिले, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। वहां धर्मांतरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड पास्टर मोनिश और गोदाम मालिक राशिद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
ये बोले एसएसपी
यह गिरोह पिछले कई दिन से यहां धर्मांतरण का कार्य कर रहा था। कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर के प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी की हरियाणा में हत्या, रोड पर नग्न मिले शव, सिर व आंखों पर जख्म
यह गिरोह पिछले कई दिन से यहां धर्मांतरण का कार्य कर रहा था। कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर के प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी की हरियाणा में हत्या, रोड पर नग्न मिले शव, सिर व आंखों पर जख्म