फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The destination of victory was decided by the speed of steps

Lakhimpur Kheri News: कदमों की रफ्तार से तय की जीत की मंजिल

Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The destination of victory was decided by the speed of steps
पलिया में प्रतिभा फाउंडेशन की मिनी मैराथन में दौड़ को हरी झंडी दिखाते एसडीएम। संवाद
पलियाकलां। प्रतिभा फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित प्रथम चरण की स्व. नवीन चंद्र गुप्ता स्मृति मिनी मैराथन में सैकड़ों धावकों ने दमखम दिखाया। सुबह 9:30 बजे भीरा रोड स्थित नवीन पेट्रोल पंप से शुरू हुई दौड़ में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम पलिया पुष्पक, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह और बजाज डिस्टलरी के यूनिट हेड उदय प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। धावक भीरा रोड, स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, सीओ चौराहा और बाइपास रोड होते हुए नवीन सर्विस पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कृष्णावतार भाटी और वरिष्ठ सचिव अमित महाजन ने किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के अतुल चौहान ने पहला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दिव्यांश मौर्य ने दूसरा और दून इंटरनेशनल स्कूल के अनुज डे ने तीसरा स्थान हासिल किया। दून इंटरनेशनल के जसवीर सिंह चौथे और गोल्डन फ्लावर के अभिजीत कुमार पांचवें स्थान पर रहे। गोल्डन फ्लावर के आदित्य कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के हरमीत सिंह प्रथम, बलदेव इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार द्वितीय और स्मृति पब्लिक स्कूल के विशेष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के अरुण कुमार चौथे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शगुन यादव पांचवें स्थान पर रहे। समापन समारोह में विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रायोजक अनूप कुमार गुप्ता और नवनीत गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष सलिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, फुरकान अंसारी, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक सहकारी बैंक शेर सिंह, व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed