पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On July 12, 92.08 lakh saplings will be planted in the district

Lakhimpur Kheri News: 12 जुलाई को जिले में होगा 92.08 लाख पौधों का रोपण

Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
On July 12, 92.08 lakh saplings will be planted in the district
पहाड़नगर स्कूल में पौधरोपण करते बच्चे और वन कर्मी। स्रोत : ​शिक्षक।
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कर 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर 92 लाख 8 हजार 800 पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए लक्ष्य, क्षेत्र चयन, गड्ढा खोदाई, नर्सरी में पौधों की तैयारी, पौध आपूर्ति, क्रियान्वयन, नर्सरीवार उपलब्धता, पौध प्रजातियों तथा कंट्रोल रूम व वॉर रूम की व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि जनपद को 92 लाख 8 हजार 800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें दक्षिण खीरी वन प्रभाग 13 लाख, उत्तर खीरी 14.45 लाख, पर्यावरण विभाग 2.88 लाख, ग्राम्य विकास विभाग 33.26 लाख, राजस्व विभाग 3.33 लाख, रक्षा विभाग 11 हजार, पंचायतीराज विभाग 4.07 लाख, उद्योग विभाग 20,100, औद्योगिक विकास विभाग 19,400 तथा नगर विकास विभाग 61,800 पौधे लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 26 हजार, सिंचाई विभाग 28 हजार, नमामि गंगे 14 हजार, रेशम विभाग 33 हजार, कृषि विभाग 10.85 लाख, पशुपालन विभाग 35 हजार, सहकारिता विभाग 21,600, ऊर्जा विभाग 21,600, माध्यमिक शिक्षा 36 हजार, बेसिक शिक्षा 41 हजार, प्राविधिक शिक्षा 11 हजार और उच्च शिक्षा विभाग 44,200 पौधे लगाएंगे।
इसी क्रम में श्रम विभाग 5,400, स्वास्थ्य विभाग 35 हजार, परिवहन विभाग 4 हजार, रेलवे विभाग 28 हजार, आवास विकास 10,900, उद्यान विभाग 5.01 लाख तथा पुलिस विभाग 16,800 पौधे रोपेगा।
---
वृहद पौधारोपण अभियान में जुटा पर्यावरण मित्र समूह
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय वन सप्ताह, वृहद वृक्षारोपण दिवस और ''''''''एक पेड़ मां के नाम'''''''' अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण मित्र समूह ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ''''''''ध्येय धरा को सजाना है, इसे हरा-भरा बनाना है'''''''' अभियान के तहत समूह पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता चला रहा है।
समूह की उपाध्यक्ष मयूरी नागर और राम मोहन गुप्त ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जिला उद्यान अधिकारी के नियंत्रणाधीन राजकीय पौधशाला मथना से नियमानुसार पौधों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
पर्यावरण मित्र समूह पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद पौधारोपण अभियान और विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाता आ रहा है। समूह दक्षिण खीरी वन प्रभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। संवाद

---
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन और किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज की ओर से एक से सात जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव पखवारा अभियान के तहत सोमवार को पहाड़नगर स्कूल में पौधरोपण किया गया। प्रधान विनोद भारती ने कंजी और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन दरोगा हेमंत कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह तथा वन्यजीव रक्षक उदय प्रताप सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान चित्रावती, ज्ञान सिंह, विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed