फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja is the country's ninth most polluted city, Bulandshahr the 13th.

Bulandshahar News: खुर्जा देश का नौंवा सबसे प्रदूषित शहर, बुलंदशहर 13वां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Khurja is the country's ninth most polluted city, Bulandshahr the 13th.
एसएसपी कार्यालय के सामने जलता कूड़े का ढेर व उठता धुआं। संवाद
बुलंदशहर। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को खुर्जा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नौवें स्थान पर रहा जबकि बुलंदशहर 13वें स्थान पर पहुंच गया। एक ही दिन में एक्यूआई में 100 से अधिक अंकों की बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद शहर में खुलेआम कूड़ा जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को एसएसपी कार्यालय के सामने ही कूड़ा जलाया गया। वहीं, प्रदूषण बढ़ने पर यमुनापुरम समेत शहर की कई सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर का पिछले नौ दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम चल रहा था। 21 अक्तूबर को एक्यूआई 200 से अधिक होने पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप लागू कर दिया गया। ग्रेप लागू होने पर प्रदूषण विभाग ने जिले की समस्त निकाय को धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। रविवार को सुबह से एक्यूआई 200 से अधिक रहने पर पालिका के वाहन यमुनापुरम समेत अन्य सड़कों पर छिड़काव करते नजर आए। बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में बुलंदशहर का एक्यूआई 235 और खुर्जा का 257 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


--
कोट
सभी निकाय को सड़कों पर धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव व कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने को अन्य प्रयास किए जा रहे हैं। - क्षितीश पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

एसएसपी कार्यालय के सामने जलता कूड़े का ढेर व उठता धुआं। संवाद

एसएसपी कार्यालय के सामने जलता कूड़े का ढेर व उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed