फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Widening work from Gauri Shankar Temple to the Kachhari (Courts) has begun.

Budaun News: गौरीशंकर मंदिर से कचहरी तक चौड़ीकरण का काम शुरू

Sat, 18 Jul 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Widening work from Gauri Shankar Temple to the Kachhari (Courts) has begun.
डीएम आवास के पास सड़क चौड़ीकरण काम के तहत डाला जा रहा कोलतार । संवाद
बदायूं। शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल गौरीशंकर मंदिर से कचहरी तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम फिर शुरू हो गया है। यह कार्य पिछले तीन माह से रुका हुआ था। सड़क निर्माण एजेंसी ने मशीनें और श्रमिक मौके पर भेजकर काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल गौरी शंकर मंदिर से डीएम आवास होते हुए कचहरी तक जाने वाली 3.5 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फिर से शुरू करा दिया है। शहर के इस मार्ग पर चौड़ीकरण में करीब 3.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग विकास भवन, डीएम आवास, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, नेकपुर, एसएसपी कार्यालय होते हुए कचहरी को जाता है। इस रोड पर सरकारी कार्यालयों को आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) वंदना सोनकर का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर इस रोड का चौड़ीकरण का काम पूरा करा दिया जाएगा।

डीएम आवास के पास सड़क चौड़ीकरण काम के तहत डाला जा रहा कोलतार । संवाद

डीएम आवास के पास सड़क चौड़ीकरण काम के तहत डाला जा रहा कोलतार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed