{"_id":"6a5a88d73747d912220708ce","slug":"road-project-worth-839-crore-in-final-stage-badaun-news-c-123-1-sbly1001-168691-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 8.39 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 8.39 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना अंतिम चरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 8.39 करोड़ रुपये की लागत से सड़क परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जिले में रसूलपुर-भोजीपुरा मार्ग से जाहिदपुर-ताहिरपुर संपर्क मार्ग, करियामई से खंडुआ मार्ग व जाहिदपुर-ताहिरपुर संपर्क मार्ग से सुमाली होते हुए सिरसौल संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। वर्षों से जर्जर इन मार्गों के कारण ग्रामीणों को बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी।
सड़क बनने से किसानों, छात्रों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण सुखपाल, नरेश सिंह, रामौतार, सोनू का कहना है कि सड़क बनने के बाद तहसील, ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यहां तक की गांव आसानी से एंबुलेंस और जा सकेगी। इधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन देवपाल ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर विधायक ने सड़क निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण
बदायूं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के वित्तीय वर्ष में गड्ढा मुक्तिकरण योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण को बजट आवंटित किया।
योजना के तहत ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य लगभग 36 लाख की लागत से कराया है। साथ ही समाज कल्याण विभाग ने ग्राम कुनार में लगभग 18 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया। दोनों जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, राघव सिंह चौहान, अरुण कुमार शर्मा, देवपाल पटेल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद