पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine-year-old child dies after being bitten by dog

VIDEO: नौ साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, अधूरा इलाज पड़ा भारी? एक माह बाद तड़प-तड़पकर मां-बाप के सामने गई जान

Mon, 06 Jul 2026 11:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती
संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

यूपी के बदायूं स्थित उघैती कस्बे का नौ वर्षीय मोहम्मद ताजिम पुत्र नाजिम को तीन जून को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया था। चार जून को परिजन उसे बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद छह और नौ जून को इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि चौथी डोज के लिए नहीं बुलाया गया। 

विज्ञापन
Nine-year-old child dies after being bitten by dog
मोहम्मद ताजिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पागल कुत्ते के काटने के करीब एक माह बाद नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बिसौली सीएचसी पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को समय पर पूरी एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगाई गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी के बदायूं स्थित उघैती कस्बे का नौ वर्षीय मोहम्मद ताजिम पुत्र नाजिम को तीन जून को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया था। चार जून को परिजन उसे बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद छह और नौ जून को इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि चौथी डोज के लिए नहीं बुलाया गया। कुछ दिन तक बच्चा सामान्य रहा था, लेकिन चार जुलाई की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पहले उसे अलीगढ़ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के हाथ में कुत्ते के गहरे दांत धंसे थे और खून भी निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घाव में सीरम भी नहीं लगाया
कुत्ते के काटने से गहरा घाव होने और खून निकले तो एंटी रैबीज वैक्सीन के साथ रैबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (सीरम) लगाना जरूरी होता है। यह सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध रहती है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उन्हें वहां रेफर तक नहीं किया गया और सीरम के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन

डोज लगने में लापरवाही
पिता नाजिम ने बताया कि पहली एंटी रैबीज डोज जब चार जून को लगी तो दूसरी डोज आठ जून और तीसरी डोज 12 जून को लगनी थी। इसके अलावा चौथी बूस्टर डोज दो जुलाई को लगाई जानी थी। जबकि विभाग ने चार जून को एंटी रैबीज डोज लग दी। उसके लगाने के बाद दूसरी डोज छह जून और तीसरी डोज नौ जून को लगाई गई थी।

इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed