पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: NHAI gets illegal cut closed; FIR registered against 14 people, including Naresh Tikait's nephew;

Baghpat: एनएचएआई ने बंद कराया दिल्ली-दून ई वे पर अवैध कट, राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी समेत 14 पर FIR

Mon, 06 Jul 2026 10:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 06 Jul 2026 10:53 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली के पास धरने पर बैठे किसानों ने खुद ही कट बना दिया था। इसे एनएचएआई ने मिट्टी डलवाकर बंद कराया। साथ ही साइट इंजीनियर ने काम बंद कराने, कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाकर दोघट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Baghpat: NHAI gets illegal cut closed; FIR registered against 14 people, including Naresh Tikait's nephew;
बंद कराया अवैध कट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में अवैध रूप से बनाया गया दूसरा कट सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी डलवाकर बंद करा दिया। अब वहां से एक्सप्रेसवे पर वाहन नहीं चढ़ सकेंगे। इसके अलावा साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने एक्सप्रेसवे का काम बंद कराने, कर्मियों को धमकाने और अवैध कट बनाने का आरोप लगाकर नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के भांजे समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

Baghpat: NHAI gets illegal cut closed; FIR registered against 14 people, including Naresh Tikait's nephew;
कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने किनारे लगी लोहे की बीम में 20 मीटर तक अवैध कट बना दिया था। इससे 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से दौड़ने वाली गाड़ियों के साथ हादसे का खतरा बढ़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 27 जून को एक्सप्रेसवे के दूसरी तरफ भी कट खोलने का प्रयास किया गया था, जिससे एक्सप्रेसवे पर खतरा और बढ़ गया। गांगनौली में बने इस अवैध कट की वजह से प्रतिबंधित ट्रैक्टर, बाइकें और टेंपो भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते थे। इनके गलत दिशा में चलने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
 
विज्ञापन

साइट इंजीनियर ने बताया कि जब उन्होंने अवैध कट बंद कराने का प्रयास किया तो धरने पर बैठे लोगों ने कर्मियों को धमकाकर भगा दिया। साइट इंजीनियर ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी निवासी दोघट, पूर्व प्रधान बिजेंद्र निवासी मौजिजाबाद नांगल, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र, श्रीनिवास वैद्य, सोमपाल अथाला, आजाद ओंकार, इकबाल, सचिन, विकास, वीरेंद्र, ओमसिंह निवासी गांगनौली, पूर्व प्रधान जुल्ला निवासी अशरफाबाद थल और पूर्व प्रधान शौकेंद्र निवासी मजरा को नामजद किया है। इस मामले में पुलिस ने धमकी देने, सरकारी कार्य रुकवाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 

कट से उतरने के लिए गलत दिशा में दौड़ रहीं गाड़ियां
साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में बने अवैध कट से गाड़ी नीचे उतारने के लिए काफी दूर तक गलत दिशा में जाना पड़ता है। उन्होंने वहां से गुजरने वाले वाहनों की वीडियो भी पुलिस को भेजी, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरी गाड़ी से बाल-बाल बचती नजर आई।
 

शासन तक पहुंचा मामला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली कट के पास मिट्टी कटान होने से सड़क के नीचे गड्ढा होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए ढलान संरक्षण और पानी निकासी की नाली बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया था। अब जल्द ही ढलान संरक्षण और पानी निकासी के लिए नाली बनवा दी जाएगी।
 

ये बोले सीओ
एनएचएआई के साइट इंजीनियर की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed