पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife had gone to Kolkata, husband filed missing

कोलकाता चली गई थी पत्नी, पति ने दर्ज करा दी गुमशुदगी

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife had gone to Kolkata, husband filed missing
सरायमीर। कस्बा की रहने वाली एक महिला पति से विवाद के बाद घर छोड़ कर चली गई। पति ने उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई है। सोमवार को महिला थाने पर अपनी गुमशुदगी खत्म कराने पहुंची, फिर मायके चली गई।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला मुहल्ला निवासी प्रहलाद बरनवाल ने 22 जनवरी को अपनी पत्नी संगीता के लापता होने की तहरीर सरायमीर थाने पर दी थी। जिस पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी। सोमवार को संगीता थाने पर पहुंची और अपनी गुमशुदगी खत्म करायी और फिर मायके चली गई। उसने बताया कि पति से कहासुनी के बाद वह कोलकाता चली गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने की बात पता चलने पर वह उसे खत्म कराने के लिए थाने पर आयी है। पुलिस ने मौके पर पति को भी बुलाया और दोनों में बातचीत भी कराई। इसके बाद संगीता अपने मायके मऊ जिले के दोहरीघाट चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed